रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश में 3 दिसंबर से सोसाइटी चलो अभियान की शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस कड़ी में वह आज सुबह 10:55 को पहुंचेंगे। और राजभवन में राज्यपाल से सीएम मुलाकात करेंगे। इसके बाद 12 बजे मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही 3 बजे मंत्री परिषद की भी अहम बैठक होंगी।