दुर्ग। कुणाल सिंह ठाकुर। लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं से संबंधित अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों को ऐसे वारदातों को अंजाम दे ही रहे हैं और अब तो पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल होते दिख रहे हैं।
इसी बीच अब दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक DSP पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। DSP की भाभी ने ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और केस दर्ज कराया है। फिलहाल इस मामले में मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी डीएसपी रेंज का अधिकारी है और बस्तर संभाग के एक जिले में बतौर एसडीओपी तैनात है। वह किसी काम से घर आया था। इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल महिला ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।