
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 09.04.2026 को थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर गौरव पथ चौपाटी के पास दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी दीपक क्षत्रिय को मोबाईल के माध्यम से सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 01 सैमसंग कंपनी का मोबाईल, 01 एप्पल कंपनी का आईफोन, 09 नग एटीएम कार्ड तथा 01 रॉयल इनफील्ड मोटर सायकल नगदी रकम 9800 रूपये जुमला कीमती लगभग 03 लाख 80 हजार रुपये जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 161/2026 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपी का विवरण – दीपक क्षत्रियपिता – गौकरण क्षत्रियउम्र – 29 वर्षनिवासी – पुरैना, पुलिस चौकी मुडिया मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
