Oplus_131072
Oplus_131072

कवर्धा, द मीडिया पॉइंट। जिले के ग्राम दशरंगपुर में पुलिस कार्रवाई से नाराज़ एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक मनीष चंद्राकर है, जिसके खिलाफ दशरंगपुर चौकी में मामला दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, टावर पर चढ़ा युवक भी इस घटना में शामिल है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.