रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रेडियो जॉकी RJ सिद्धांत की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुलाक़ात का वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जगहों का दौरा किया और जनता से संवाद किया। आपको बता दें, सुबह 11:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दोनो डगनिया (चम्पारण) की ओर रवाना हुए। चम्पारण के महाप्रभु वल्लभाचार्य मन्दिर व चम्पेश्वर महादेव का आशिर्वाद लेते हुए राम वन गमन परिपथ में प्रभु श्री राम की मूर्ति का लोकार्पण मुख्यमंत्री बघेल ने किया और वे ग्राम तामासिवनी के लिए रवाना हुए। ग्राम तामासिवनी में प्रदेश के मुखिया व आरजे सिद्धार्थ भेट मुलाकात कार्यक्रम मे शामिल हुए, जहा मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनता से सीधा संवाद किया और जनता की समस्याओं को सूना और निवारण का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने गांव को और भी सौगात दिए।
दोपहर 2 बजे ग्राम तामासिवनी से कार द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का काफिला ग्राम खोपरा के लिए रवाना हुआ। ग्राम खोपरा मे भी सीएम बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम चण्डी में चण्डी माता मन्दिर दर्शन करते हुए वे अभनपुर के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने कई प्रशासनिक अधिकारि एवं जन प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की और शाम 7:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिएवापस रवाना हुए।
दिन भर के इस संपूर्ण वाद संवाद के दौरान आरजे सिद्धार्थ के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थोड़ा हंसी मजाक और अपने बचपन की यादों को ताजा किया और छत्तीसगढ़ को शिक्षा एवं खेल मे आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात रही है दिन भर मे कि दोनो ही ने छत्तीसगढ़ कि राज्य बोली छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा मे पुरा संवाद किया।