राजनांदगांव/रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे। जहां शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आज कोसरिया यादव महासभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी और यादव समाज के सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन यदि I.N.D.I.A. नाम रखा हैं तो BJP को तकलीफ हो रही है। तो वे भारत बोलते हैं। इसके पहले जीतने नाम थे जैसे स्टार्टअप इंडिया से लेकर खेलो इंडिया तक सारे नाम हैं। अगर संगठन का नाम भारत रख लें तब क्या होगा। आप जितने नोट रखे हो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, जितने अधिकारी हैं IAS,IPS उनको क्या बोलेंगे। इतनी संकुचित मानसिकता नहीं होनी चाहिए। कोई भारतवर्ष कहता हैं, हिंदुस्तान, इंडिया हुआ यह हमारे देश का नाम है। हमें गर्व होना चाहिए तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.