रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। इस वर्ष नगरीय निकाय चुनाव के अलावा राजधानी रायपुर से दक्षिण विधानसभा का भी चुनाव होना है। दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनितिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इन तैयारियों में पार्टियों द्वारा आम जनता को लुभाने के लिए कई तरह के वादे किए जा रहे हैं।
इन सब के बीच एक और संगठन (पार्टी) भी ग्राउंड लेवल पर जोरशोर से तैयारी कर रही है साथ ही अपने किए गए वादे को पूर्ण भी कर रही है। हम बात कर रहे हैं नारी शक्ति पार्टी के बारे में।
जी हां, नारी शक्ति पार्टी महिलाओं के रोजगार और कर्जमुक्त के आश्वासन को पूर्ण करते हुए अपने वादों पर खरी भी उतर रही है जो कि बहुत सी राजनितिक पार्टियों के लिए गले कि हड्डी भी बनी हुई है।
इसी बीच नारी शक्ति पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने आगे कि कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर के दक्षिण विधानसभा में नारी शक्ति पार्टी अपना कार्य चरम पर कर रही है।
उन्होंने बताया कि, नारी शक्ति पार्टी द्वारा अबतक सैकड़ों महिलाओं को रोजगार दिया जा चूका है, साथ ही उन्हें उनके कर्ज से भी छुटकारा दिलाने का कार्य किया जा रहा है और इसी मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुकी है। शोभा ठाकुर ने आगे कहा कि दक्षिण सीट से जीतते ही दक्षिणवासियों का कर्जा माफ़ कर दिया जाएगा। वहीं, उन्हें आगे कार्य के लिए भी 1% में लोन भी दिया जाएगा।