बिलासपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। देश में पिछले कुछ दिनों से दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां एक नाबालिग और युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। पहला मामला बिलासपुर का है। जहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां एक परिचित व्यक्ति ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दिया। जिसके बाद युवती को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धनंजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरा मामला डोंगरढ़ का है। जहां नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले का रहने वाला ही एक युवक ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजा दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।