कोण्डागांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदय आकाश श्रीमल (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अवैध गांजा, शराब तस्करी बिक्री व असामाजिक तत्व और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक मटमैला(ग्रे)रंग का महिंद्रा XUV 500 कार क्रमांक RJ 14 UF 2337 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है।

सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर सुचना मुताबिक कार का इंतज़ार किया जा रहा था कुछ समय बाद उक्त कार के आने से रोकने का प्रयास किया गया जो नहीं रुकने से थाना के पेट्रोलिंग वाहन को सामने अड़ा कर व बेरीकेटिंग कर रोका गया उक्त कार में 2 व्यक्ति सवार थे जिसे नाम पता पूछने से अपना अपना नाम सूरज सिंह राठौड़ निवासी केरिया थाना मांडल जिला भीलवाड़ा हाल चपडासी कॉलोनी भीलवाड़ा थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा राजस्थान व दूसरा का नाम पंकज पूरी गोस्वामी निवासी हरणी कला थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा हाल त्रिवेणी मंडी थाना वीगोद जिला भीलवाड़ा राजस्थान का होना बताये जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराते हुए कार की तलाशी लेने पर कार के डिक्की के अंदर 53 पैकेट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किया हुआ ।

मादक पदार्थ जैसा गांजा का कुल जुमला वजन 115.214 किलोग्राम किमती 11,52,140 (ग्यारह लाख बावन हज़ार एक सौ चालीस )रूपये व महिंद्रा XUV कार क्रमांक RJ 14 UF 2337 कीमती 18,00,000 (अठारह लाख रूपये)को बरामद कर आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.