
रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। महिला थाना की टीम द्वारा दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में बादल सारथी (20 वर्ष) निवासी रायगढ़ के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी, जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
