महासमुंद। जिले के ग्राम आमगांव में जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की आग लगाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे (38) अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ अपने पैतृक गांव आमगांव पहुंचे थे। गांव में उनकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को कृष्णकांत ने घर पहुंचते ही जमीन बंटवारे की बात उठाई, जिस पर छोटे भाई ने फिलहाल चर्चा से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया।

विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद आरोपी छोटे भाई ने कृष्णकांत को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से कृष्णकांत गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय मां और अन्य परिजन भी मौजूद थे, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बाद में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.