
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी प्रदीप सिसोदिया, पिता – मनमोहन सिसोदिया, उम्र – 45 वर्ष, निवासी कालकापारा वार्ड नं. 10, स्टेशन रोड, रमण डोंगरे के घर के पास, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 05-08-2025 की रात्रि लगभग 00:25 बजे से 01:30 बजे के मध्य, पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी निवासी सरोना, रायपुर द्वारा उसके होटल-लॉज “राजघराना” डोंगरगढ़ में घुसकर वहां रखे टीवीएस एक्सेल वाहन क्रमांक CG 08 AB 7918 (कीमत लगभग 10,000/- रुपये), गल्ले में रखे 5,000/- रुपये, कार्ड रीडर मशीन (कीमत 5,000/- रुपये), एक कट्टा चावल (कीमत 3,000/- रुपये), एक कट्टा अरहर दाल (कीमत 3,000/- रुपये) तथा रिफाइंड तेल 01 टिन (कीमत 2,000/- रुपये) सहित कुल 28,000/- रुपये की चोरी कर ली। उक्त रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2025 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश हेतु जिला रायपुर भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम – नानक प्रेमचंदानी, पिता आसारदास प्रेमचंदानी, उम्र – 42 वर्ष, निवासी श्रद्धा आश्रम गली नं. 07, मकान नं. 17, हनुमान मंदिर के बगल में, तेलीबांधा, रायपुर (छ.ग.)।
