रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मानसून जाते-जाते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बरसने को तैयार है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बदली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है।
लोगों के मन में सवाल है कि, छत्तीसगढ़ में ठंड कब तक दस्तक देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमूमन नवरात्रि के समय से हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में जल्द ही ठंड दस्तक देगी और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।