जशपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। मुख्यमंत्री श्री साय के घोषणा उपरांत क्रेडा द्वारा 01 माह के भीतर तीव्र गति से की गई सोलर हाईमास्ट की स्थापना।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। चौक-चौराहों को सोलर लाईट से रौशन किया जा रहा है। जिसमें कुनकरी नगर पंचायत के छठ घाट में क्रेडा द्वारा 08 नग व लोरो घाट में 03 नग सोलर हाई मास्ट की स्थपना मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वीकृति उपरांत रिकार्ड 01 माह के भीतर स्थापना की गई, जिससे घाट की रौनक बढ़ गई।

संयंत्र स्थापित होने से पहले छठ घाट और लोरो घाट में शाम को असमाजिक तत्व लोगों का जमावड़ा रहता था, जिससे लोगो में भय बना रहता था। किन्तु मुख्यमंत्री के शासन काल में जशपुर अंतर्गत स्थित इस घाटों को सुंदर बनाया जा रहा है, और घाट के चारो तरफ प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाईमास्ट की स्थापना किया गया है। अब नगरवासी रात्रि एवं किसी भी समय टहलने साथ ही जहरीले जीव जन्तु से भी राहत महसूस कर रहा रहा है, साथ ही इस घाट में सोलर हाईमास्ट लगने से दुर्घटना से कमी एवं नागरिक सुरक्षित घाट पार कर रहें है। इस कार्य हेतु नगरवासियों द्वारा मुख्यमंत्री एवं क्रेडा विभाग की प्रशसा किया जा रहा है।

जिले में अब तक क्रेडा विभाग ने 285 से अधिक सोलर हाई मास्ट की स्थापना की गई। साथ ही 10 स्थलों पर सोलर हाईमास्ट की स्थापना प्रगतिरत है, जिसे क्रेडा द्वारा समय-समय पर मेटेनस किया जा रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.