कोरबा। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक मासूम की दबने से मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर है।

दरअसल, यह पूरी घटना जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडाँड़ के हरमोड के पास की है। जहां पर बनखेता ग्राम पंचायत के काँसामार से कुछ लोग पिकनिक मनाने बुका गए हुए थे। सभी लोग रविवार की रात पिकनिक मना कर लौट रहे थे। तभी रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.