
अपहृत बालक को अन्य राज्य से सकुशल बरामद कर साइबर धोखाधड़ी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
अपहृत बालक की तलाश हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा झारखंड एवं ओडिशा में पतासाजी कर बालक को सकुशल बरामद किया गया। बैंक खातों का अवैध उपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा। प्रकरण में दो आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 137(2), 318(4), 62, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील – दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या पासबुक का उपयोग अवैध कार्यों के लिए न करने दें। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
