रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दरअसल प्रदेश में कई जिलों में आगामी 24 घंटे में तापमान पांच डिग्री तक गिरा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे बलरामपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया है, वहीं सबसे कम तापमान सरगुजा में 6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दुर्ग के मैदानी इलाकों में भी ठंडा बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में चौबीस घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।
जिसके तहत कोरिया का 26.1 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 28.4 डिग्री, सूरजपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री, डिग्री, सरगुजा का 26.4 डिग्री, कोरिया का 26.1 गौरेला पेंड्रा मरवाही 26.3 डिग्री, जशपुर का 27.5 डिग्री, मुंगेली का 26.3 डिग्री, बिलासपुर का 28.6 डिग्री, महासमुंद का 27.9 डिग्री, राजनांदगांव का 27.5 डिग्री, दुर्ग का 28.4 डिग्री, रायपुर का 28.2 डिग्री, बालोद का 28.6 डिग्री, कांकेर का 27.8 डिग्री, बालोद का 28.6 डिग्री, बीजापुर का 29.5 डिग्री, सुकमा का 30.5 डिग्री और दंतेवाड़ा का 29.4 डिग्री साथ ही बस्तर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.