रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बंगाल की खाड़ी के सिस्टम की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर की संभावना हुई है। वहीं प्रदेश के राजधानी सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

दरअसल समुद्र से नमी वाली हवा प्रदेश में प्रवेश करेगी। जिसके चलते यहां के कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इस कड़ी में अगले 24 घंटे के बाद मौसम विभाग द्वारा तापमान में 3 से 5 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होने के आसार जताएं हैं। वहीं बलरामपुर में सबसे कम 3.3 डिग्री तापमान दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक इसका असर दक्षिण बंगाल के खाड़ी के मध्य भागों पर कम दबाव पड़ रहा है। जिससे माना में पारा 7.7 डिग्री, रायपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, जगदलपुर में 8.5 डिग्री, दुर्ग में 7.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 6.6 डिग्री साथ ही राजनांदगांव में 9.0 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.