रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश के रायपुर जिले के नगरीय निकायों में आरक्षण का आज ऐलान होगा। आरक्षण प्रक्रिया शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी, और सबसे पहले रायपुर के 70 वार्डों के लिए होगी।
और तिल्दा नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद नपा के लिए भी आरक्षण होगा।
इसके साथ ही माना, खरोरा, समोदा, चंदखुरी, कुर्रा नपं. के लिए आखिरी में आरक्षण का ऐलान होगा। इस दौरान रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों का आज आरक्षण होगा। इसके साथ ही 70 में से 18 वार्ड OBC के लिए आरक्षित हो सकते हैं। इसके अलावा 35% सीटें महिलाओं के लिए भी आरक्षित होगी।
बताया जा रहा है कि 9 वार्ड SC, 3 वार्ड ST के लिए आरक्षित होगी।वहीं कई वर्तमान पार्षदों के वार्ड में OBC, महिला आरक्षित होंगे। कई पार्षदों के वार्ड परिसीमन में प्रभावित हुए हैं। साथ ही साथ आरक्षण के बाद नगर निगम चुनाव में भी दावेदारी अब तेज होगी। जिसके तहत विधानसभा में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति होगी।