बिलासपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो चुका है, लेकिन धान खरीदी शुरू होने के बाद से धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है।

कहीं धान का उठाव नहीं होने से किसानों की धान खरीदी पर रोक लगा दी गई है तो कहीं किसानों को टोकन कटवाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर से जिले से खबर आ रही है कि धान खरीदी केंद्र में धान तौलने के लिए किसानों से पैसे की डिमांड की जा रही है। किसानों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला रतनपुर धान खरीदी केंद्र का है, जहां धान के तौल के नाम पर किसानों से पैसे मांगे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिना पैसे दिए किसानों की धान की तौलाई नहीं जा रही है। बता दें कि पहले भी इस धान खरीदी केंद्र से धान शॉर्टेज होने की खबर सामने आ चुकी है। वहीं, अब वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो चुकी है। लेकिन धान खरीदी शुरू होने के बाद से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन की अव्यवस्थाओं के चलते विपक्ष लगातार साय सरकार पर हमलावर है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.