
कोंडागांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक घटना 09.03.2026 को महिला प्रार्थीया पीड़िता अपने माँ के गांव से से अपने घर जा रही थी इसी दौरान आरोपी कामेश्वर नाग पिता अधिराम नाग उम्र 23 साल निवासी मांदागॉव थाना बडेड़ोगर जिला कोंडागांव महिला पीड़िता प्रार्थीया को अकेली जानकर उसके साथ गलत काम करने की नियत से शाम के समय पीड़िता के पास पहुंच कर पीड़िता को बेज्जती करने की नियत से आरोपी कामेश्वर नाग द्वारा उसे जमीन पर गिरा गर उसके पीठ मे चढ़ गया एवं पीड़िता के अंग को छूते हुए पीड़िता से छेड़छाड करने लगा पीड़िता द्वारा अपने बीच बचाव मे आरोपी को पीछे धकेलते चिल्लाने लगी तब आस पास के लोग पीड़िता के पास पहुचे आरोपी द्वारा अंधेला का फ़ायदा उठाकर घटना कारीत कर फरार हो गया, महिला पीड़िता प्रार्थीया की रिपोर्ट पर द्वारा थाना फरसगांव मे बिना नम्बरी अपराध 00/2026 धारा 74 BNS महिला विवेचक द्वारा कायम कर प्रार्थीया पीड़िता का कथन एवं मेडिकल मुलाहिजा कराया गया, घटना स्थल थाना उरंदाबेडा क्षेत्रहोने से थाना उरंदाबेडा मे अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 74 BNS कायम कर विवेचना मे लेकर आरोपी कामेश्वर नाग की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाई गई मुखबिर की सूचना पर आरोपी कामेश्वर नाग को ग्राम गोडमा चौक से हिरासत मे लेकर थाना उरंदाबेडा लाया गया, आरोपी कामेश्वर नाग द्वारा अपराध कबूल किये जाने से आरोपी कामेश्वर नाग को दिनांक 10.03.2026 के 14:00 बजे विधिअनुसार गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई कमलेश नाग को एवं गिरफ्तारी के आधार की सूचना आरोपी कामेश्वर नाग को देकर मुलाहिज़ा करा माननीय न्यायालय कोंडागांव मे मय सुरक्षार्थ बल रिमांड एवं अपराध डायरी के पेश किया गया जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कामेश्वर नाग का जेल वारंट बनाये जाने से केंद्रीय जेल जगदलपुर दाखिला किया गया.विदित हो की श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे नाबालिक बालिका एवं महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार की रोकथाम हेतु कोंडागांव पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यावाही की जा रही हैं।
