रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। रायपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शाम 6:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुरस्कारों का वितरण करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।