रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ में जनवरी की शुरुआत में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही है। वहीं मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के उत्तर में दो दिनों से शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आज भी कई जगहों पर छाया घना कोहरा रहेगा। वहीं प्रदेश में जगदलपुर की रात सबसे ठंडी रही है। यहां का पारा 6.6 डिग्री तक गिरा। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है।