रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। विष्णु के सुशासन में रामायण की एंट्री। रामायण के किरदारों में दिखे मंत्री और नेता। मुख्यमंत्री को दिया गया भगवान राम का किरदार। लक्ष्मण अरुण साव, भरत किरण सिंह देव, शत्रुघ्न डॉ रमन सिंह, हनुमान विजय शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया गया रावण का किरदार।



विभीषण से की गई पूर्व मंत्री TS सिंहदेव की तुलना, पूर्व महापौर एजाज ढेबर को बताया गया लवणासुर, सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा वीडियो, मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पोस्ट।