सूरजपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा में नर दंतैल हाथी का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया है। मृत हाथी की उम्र लगभग 12 साल बताई जा रही है। हाथी की मौत के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल वन अमला मामले की जांच में जुट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा में नर दंतैल हाथी का शव मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीएफओ, एसडीओ और रेंजर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

जंगल में ही दफनाया जाएगा शव :
वन अमले की टीम आशंका जता रही है कि, दो हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ होगा, जिसमें एक हाथी की मौत हो गई। हलांकि, सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को जंगल में ही दफनाया जाएगा।

पैकिन जंगल में मिला तेंदुए का शव :
वहीं सारंगढ़ जिले में एक तेंदुए की लाश मिली है। बरमकेला के पैकिन जंगल में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। करंट तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए मामले को छुपाये रखा था। जिसके बाद मामले में बीटगार्ड मनमोहन बरिहा को सस्पेंड किया गया है। फरवरी 2024 में बाघ की भी मौत हुई थी।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.