रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में हरसंभव फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को अपने NGO से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है। शनिवार 25 जनवरी को हरसंभव फाउंडेशन द्वारा रायपुर के डीडी नगर इलाके में महिलाओं की मीटिंग रखी गई थी, जिसमे उन्हें गेम्स खिलाये गए साथ ही पुरस्कार भी बाटें गए। इस दौरान हरसंभव फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने द मीडिया पॉइंट से ख़ास बातचीत की।

हरसंभव फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी ने द मीडिया पॉइंट से बातचीत के दौरान बताया कि हरसंभव फाउंडेशन द्वारा विगत कई वर्षो से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। इसमें उन्हें स्वरोजगार के लिए साधन देने से लेकर उनकी पूरी मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि आज (शनिवार) को फाउंडेशन की मीटिंग डीडी नगर गार्डन में रखी गई है, जहां उनके मनोरंजन के लिए कई प्रकार के गेम्स खिलाये गए और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और इसके साथ ही महिलाओं से स्वरोजगार से सम्बंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

शनिवार के कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरसंभव फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष पुष्पलता त्रिपाठी, संरक्षक सीमा छाबड़ा, चीफ गेस्ट दीप्ती दुबे, महासचिव प्रीति मिश्रा, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता सहित फाउंडेशन की बहुत सी महिलाएं उपस्थित थी।