रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में बंद अफ्रीकी मूल के एक बंदी ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस बंदी को पेट्रिक 2021 से ड्रग्स केस के चलते जेल में बंद किया गया था। मृत कैदी का पंचनामा न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गंज पुलिस के द्वारा किया गया है।
ड्रग्स तस्करी करने का आरोप :
दरअसल पेट्रिक यूबीके बायको को 2021में ड्रग्स तस्करी करने जुर्म में मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक रायपुर में ड्रग्स तस्करी की पूरी श्रृंखला पेट्रिक के द्वारा तैयार की थी। वह अपने दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की सहायता से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई कला काम करता था।
यहां हुई थी गिरफ्तारी :
पुलिस को रायडेन की गिरफ्तारी के बाद ही पेट्रिक के खिलाफ सबुत मिला था। उसकी गिरफ्तारी तब पुलिस ने बेहद गोपनीय तरीके से किया था। जब उसके मुंबई स्थित ठिकाने पर पुलिस की टीम ने छापे मारी की थी तब वह अकेला था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आशंका थी कि अगर वह हल्ला मचाएंगे तो वह अपने गैंग की मदद से बड़ी समस्या खड़ी कर सकता था। जिस वजह से ही उसके घर में पुलिस की टीम दोस्त बनकर घुसा गया जिसके बाद गिरफ्तार कर सीधे उसे रायपुर ले आए।