सूरजपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी होते ही पार्टी में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी हो गया है। नगर पंचायत जरही से पार्षद निशा बीजू दाशन ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। नामांकन के आख़री दिन इस्तीफा देने से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। निशा दाशन पूर्व अध्यक्ष स्व. बीजू दाशन की धर्मपत्नी है।

नगर पंचायत जरही के 2 बार के अध्यक्ष स्व. बीजू दाशन की धर्मपत्नी पार्षद निशा दाशन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना लिखित इस्तीफा पत्र जिला अध्यक्ष सूरजपुर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर को दिया है। साथ ही निशा दाशन ने पार्टी से वार्ड पार्षद के मिले टिकट को भी पार्टी को वापस करने का ऐलान किया गया है।

मुंगेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा :
मुंगेली जिले के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छेदैय्या ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। छेदैय्या पार्षद के टिकट वितरण को लेकर नाराज चल रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश पदाधिकारी को भेजा है। छेदैय्या ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। वहीं उन्होंने सही प्रत्याशी को टिकट नहीं देने का पार्टी पर आरोप लगाया है। साथ ही 2 नगरपालिका और 4 नगरीय निकाय में जिताऊ प्रत्याशी को टिकट नहीं देने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.