Oplus_131072
Oplus_131072

राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लड़की को भावेश समरित द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया है कि रिपोर्ट पर धारा 65(2) बीएनएस, 4,5(एम),6 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर मामला गंभीर अति संवेदनशील प्रकृति का होने से मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण में तत्काल चिखली चौकी प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी का पतासाजी कर आरोपी भावेश कुमार समरित उर्फ कुक्कू पिता स्व. गणेश कुमार समरित उम्र 19 साल साकिन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 02 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. को अभिरक्षा मे लेकर चौकी चिखली लाकर पुछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया बाद आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया ।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.