
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव द्वारा जिले में चलाये जा रहे स्थायी वारंटियों के धरपकड़ अभियान के तहत् माननीय न्यायालय राजनांदगांव के प्रकरण क्रमांक 1020/2018 अप00 51/18 धारा 4 क जुआ एक्ट के मामले के फरार आरोपी शेख उमर पिता शेख जाकिर हुसैन उम्र 38 साल निवासी वार्ड 06 निवासी छुरिया वाना छुरिया जिला राजनांदगांव छ0ग0। प्रकरण क्रमांक 1752/2014 बारा 138 एनआईएक्ट के मामले में भागचंद गोड पिता लक्ष्मण गोड उम्र 37 साल निवासी ग्राम बखरूटोला पुलिस चौकी जोब थाना धुरिया जिला राजनांदगांव छ०ग०। का स्थायी वारंटी तामील हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 16.03.2026 को थाना प्रभारी छुरिया के नेतृत्व में थाना छुरिया से पुलिस टीम स्थाई वारंटी के निवासी स्थान जिला कबीरधाम एंव राजनांदगावं के लिए रवाना किया गया था जो पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थायी वारंटी के निवास स्थान जाकर आरोपी को पकड़कर थाना छुरिया लाया गया। वारंटी को आज दिनांक 16.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
