रायपुर। कुणाल सिंह ठाकुर। रायपुर नगर निगम मुख्यालय में निगम सभापति का आज चुनाव होगा। दोपहर 12:00 बजे से अपील समिति सदस्यों के लिए नामांकन भरा जाएगा। और 12: 45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत होगा। अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन सूचना पटेल पर किया जाएगा। एक से 1:30 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं, और दोपहर 1:30 बजे से 3:00 तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना फिर नतीजे घोषित होंगे।