
बेमेतरा, कुणाल सिंह ठाकुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह पदोन्नति प्राप्त कर सेनानी, 21वीं वाहिनी करकाभाट जिला बालोद होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) सहित विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने पदोन्नति प्राप्त एएसपी बेमेतरा ज्योति सिंह को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं अनुशासन के बल पर नवीन पदस्थापना स्थल पर भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। *
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक वर्षा, चौबे, ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, अनिल तिवारी, आरक्षक वासुदेव साहू मनीष देवांगन, अखिलेश क्षत्री, भारत साहू, जितेन्द्र नेताम, दिनेश नेताम, अर्जुन चंद्राकर, बिरेन्द्र चंद्राकर, अमित यादव, यागेश्वर वर्मा, राजेश नाथ योगी, गेंदलाल चतुर्वेदी, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, कमलेश साहू, फत्ते पाटिल, रविन्द्र उईके, महिला आरक्षक भारती राजपूत, द्रोपती ठाकुर, राही यादव, प्रियंका सिंह सहित अन्य पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।
