बेमेतरा, the media point। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में बेमेतरा यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों में यातायात एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन समारोह आज टाउन हॉल परिसर, बेमेतरा में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, वार्ड पार्षद विकास तंबोली, सोनू साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशीकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण कुमार खलखो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अमृतलाल रोहलेडर, आरटीओ अधिकारी अरविंद भगत, सहायक खेल अधिकारी उपेन्द्र सिंह सेंगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं गीत के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि जिले का प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारीपूर्वक यातायात नियमों का पालन करे, तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति नियंत्रण एवं नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की अपील की। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने अपने संबोधन में बताया कि बेमेतरा पुलिस द्वारा चलाए गए यातायात जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 239 मौतें एवं 404 घायल थे, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा घटकर 214 मौतें एवं 376 घायल रह गया। यह कमी पुलिस की योजनाबद्ध रणनीति, सतत निगरानी एवं जनसहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उन्होंने नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हमारे प्रयासों से किसी एक व्यक्ति की भी जान बचती है, तो वही हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होनें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 जागरूकता अभियान के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु उपस्थित सभी मीडिया के बंधुओं को धन्यवाद दिये। साथ ही कहा कि यह अभियान जिले के हॉट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने एवं सीमित गति से वाहन चलाने की अपील की। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के दौरान यातायात जागरूकता से संबंधित प्रदर्शनी, निबंध, चित्रकला, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता की।

उक्त प्रदर्शनीय तथा निबंध, चित्रकला पेंटिंग, एवं रंगोली का प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ राठी विद्यालय बेमेतरा से शैलू साहू कक्षा 11वी, देवनंदनी साहू, सागर श्रीवास, मानवी साहू, संमंशी श्रीवास, मौलिक वर्मा कक्षा 8वी, निशा वर्मा कक्षा 9वीं, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय (कन्या शाला बेमेतरा) से महेश्वरी माथुर कक्षा 10 वी, ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल बेमेतरा से गायत्री सिन्हा, पूर्वी यादव, हरशीता वर्मा, कक्षा 7वी एवं अन्य का कार्य उत्कृष्ट रहा।

तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा कक्षा 07वीं से प्रतिमा यदु, अनिता यादव, सुनिता निर्मलकर, अन्नपूर्णा यादव, अनन्या यदु, धनेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू के बालिकाओं के द्वारा नुक्कड नाटक एवं गीत के माध्यम से वाहन चालको को जागरूक करने का विशेष प्रयास किया।

गुड सेमेरिटन एवं सड़क सुरक्षा मितान द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले प्रकाश दास मानिकपुरी, कोमल सिन्हा, कृष्णा कुंजाम, राजकुमार दोहरे, राजेन्द्र यादव, लच्छीराम दुबे, कमलदास मानिकपुरी, फनेन्द्र कुमार लोधी, रेवाराम, भीमेश कुमार साहू, लोकेश साहू, मुकेश, हेमू साहू, खुबीराम निषाद, रामकुमार साहू, कुलदीप दुबे, आत्माराम यादव, रामभरोसा एवं अन्य को सम्मानित कर हेलमेट एवं सुरक्षा किट वितरित की गई।

उपरोक्त विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षक एवं शिक्षिका पीजी कॉलेज बेमेतरा प्रार्चाय वीणा त्रिपाठी, स्वामी आत्मानंद (अंग्रेजी माध्यम) राठी स्कुल से सुधीर कुमार शुक्ला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय (कन्या शाला बेमेतरा) से प्रार्चाय कविता वाजपयी, योगेन्द्र वर्मा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कुल से शालिनी शर्मा, सुधा शर्मा, इण्डियन पब्लिक स्कूल बेमेतरा ईश्वर सिंह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा से युवराज पटेल एवं अन्य शिक्षकगण के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। सभी को सम्मानित किया गया।

डॉक्टरो द्वारा वाहन चालको के नेत्र एवं स्वस्थ्य परीक्षण में विशेष योगदान – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरका जिला बेमेतरा से नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी लवकुश पटेल, पीएचसी खण्डसरा, सरदा एवं कुसमी जिला बेमेतरा से नेत्र सहायक चिकित्सा अधिकारी ओंकार सिंह चंद्राकर, योगेश साहू, मुकेश कुमार टंडन, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वाहन चालको के नेत्र एवं स्वस्थ्य परीक्षण शिविर में विशेष योगदान रहा।

उपरोक्त सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत एवं सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा विधायक माननीय दीपेश साहू एवं नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम के अंत में यातायात डीएसपी राजेश कुमार झा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे एवं मनीष बक्शी द्वारा किया गया।

उक्त समापन समारोह में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल साहू प्रधान आरक्षक दौलत राम वर्मा, लोकेन्द्र पांडेय, संदीप सिंह, प्रेमकिशोर जोशी, आरक्षक पारसमणी साहू, राजेश साहू, राजेश राजपूत, पूना सिंह, भोला राम मेरावी, भुपेन्द्र राजपूत, नारद ध्रुव, राजेश ध्रुव सहित छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मीडिया बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन 02 फरवरी 2026 को किया गया, किंतु जिलेभर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर बाजार” और “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया। इन अभियानों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौक-चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों में चौपाल लगाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बैनर, पोस्टर और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क दुर्घटनाएं केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी हैं। इसी सोच के साथ पुलिस ने लोगों को यह समझाने का प्रयास किया कि नियमों का पालन न केवल चालान से बचने के लिए, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान बचाने के लिए जरूरी है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.