
दुर्ग, the media point। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होटल में हुए विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने NSUI के एक नेता समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह घटना 20 जनवरी 2026 की है।
इंदिरा मार्केट स्थित होटल 36 इन में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने मिलकर ऋषिन निर्मलकर नामक युवक के साथ जमकर मारपीट की। हमले में ऋषि को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी अब पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में NSUI के दुर्ग जिला संयोजक एवं स्कूल विंग के जिला अध्यक्ष प्रशांत राव का नाम भी शामिल है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासाऋषि की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शरीर के अंदर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील कर दिया। पूछताछ के दौरान प्रशांत राव ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रशांत राव के बयान के आधार पर लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे सहित अन्य आरोपियों की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
