
बेमेतरा, द मीडिया पॉइंट। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। जिला बेमेतरा, चौकी कंडरका पुलिस टीम की कार्यवाही। चोरी के मामले में नगदी रकम 87 हजार 500 रूपए, चांदी का करधन 17 तोला, एक जोडी सोने का खुटी 4 ग्राम, जुमला कीमती लगभग 1 लाख 69 हजार 500 रूपये सहित आरोपी गिरफ्तार। ग्राम गुधेली निवासी संदेही महेश श्रीवास उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशादेही पर प्रकरण में चोरी के नगदी रकम 87 हजार 500 रूपए, चांदी का करधन 17 तोला कीमती लगभग 34,000/- रूपए, एक जोडी सोने का खुटी 04 ग्राम कीमती लगभग 48,000/- रूपए, जुमला कीमती लगभग 1 लाख 69 हजार 500 रूपये को जप्त कर बरामद किया गया है।
आरोपी – महेश श्रीवास पिता रामानंद श्रीवास उम्र 30 वर्ष, निवासी गुधेली, चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को आज दिनांक 15.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
