रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में गौवंश संरक्षण एवं मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन शंखनाद”* चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कल दिनांक 17 फरवरी की शाम थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापाली से झगरपुर मार्ग होते हुए मवेशियों को ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी कर मेन रोड पर मवेशी ले जा रहे एक युवक देवानंद यादव पिता मनधरो यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम आमापाली थाना लैलूंगा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 16 नग कृषक धन गौवंश बरामद किए गए। आरोपी ने तस्करी में उसके सहयोगी रब्बुल खान को संलिप्त होना बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ पशु परीक्षण अधिनियम अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.