Oplus_131072
Oplus_131072


धमतरी, द मीडिया पॉइंट। धमतरी जिले के कुरूद ब्लॉक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहदहा से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के 35 विद्यार्थियों के हाथों पर चोट के निशान पाए गए, जिसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
बताया गया कि अभिभावकों ने 13 फरवरी को बच्चों के हाथों पर निशान देखे और इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बच्चों को ये चोटें लगभग एक महीने पहले लगी थीं और संभवतः एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया गया। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
कुरूद के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टरों के साथ मिलकर स्कूल का दौरा किया और सभी बच्चों की चिकित्सकीय जांच कराई। वर्तमान में सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
वहीं कुरूद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि 16 फरवरी को विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए गए। प्रशासन ने स्कूलों को ऐसे मामलों में सतर्कता बरतने और बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल प्रशासन घटना के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रहा है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.