
बालोद, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 16.01.2026 को 900 कटटा धान से भरा ट्रक क्रमंक सीजी 08 ए वी 1711 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम मालीघोरी से ले जा कर दमकसा बडभूम में छोड दिया और ट्रक से 280 कटटा धान को चोरी कर ले गया । जिसपर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 316(3) बीएनएस क्रायम कर विवेचना मे लिया गया ।
मामले को गंभीरता से लेते हूए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन व एसडीओपी बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हाकिंत किया गया। और प्रकरण में आरोपियो के पतासाजी कर चोरी के धान को विधिवत बरामद किया गया।
आरोपी नेतरात देवागन द्वारा अपने कथन में बताया कि उसके पास स्वयं का 02 ट्रक होना बताया जिसकी किस्त नही पटने से फायनेंस वाले बार बार घर आ रहे थे। किस्त का पैसा पटाने के लिए आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 03 दिन से मालीघोरी धर्मकांटा के पास धान से भरे ट्रक को देखकर चोरी करने की योजना बनाया। घटना दिनांक को चारो आरोपी अपने गांव से मालीघोरी मे खडी ट्रक सीजी 08 ए वी 1711 के पास आये।
देखने पर उक्त ट्रक चाबी लगा होने से 02 आरोपी उसमें चढ गयें और दो और साथी कांशी व तरूण को अपने स्वयं का खाली ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 7884 जो जगतरा में खडा था उसे लाने भेज दिए और चोरी हूए ट्रक को झलमला ,रानीमाई होते हूए दमकसा ले गये और आरोपी चोरी किये हूए ट्रक में रखे 900 कटटा धान में से 280 कटटा धान को अपने ट्रक में लोड कर उसे वहां अपने ससुराल ग्राम कंगलूटोला ले गया।
शासकीय बारदाना में धान भरा हेाने से आरोपियों ने बारदाना से खाली कर लोकल बोरा में भर कर रख दियें। व शासकीय बारदाना को कही रास्ते में फेक दिये। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक में लगे जीपीआरएस को घटना स्थल पर ही तोड कर फेक दिया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी के धान को बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक व मोटरसायकल को जप्त कर 04 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपियों का पता-1. नेतराम देवांगन पिता देव लाल देवांगन उम्र 37 साल पता ग्राम कोरगुडा बालोद ।
2. काशीराम देवंागन पिता शंकर लाल देवांगन उम्र 32 साल पता ग्राम कोरगुडा बालोद।
3. तरूण उर्वसा उर्फ लल्ला पिता यशवंत उम्र 25 साल ग्राम कोरगुडा बालोद।
4. धमेंन्द्र धनकर पिता रूमलाल उम्र 27 साल ग्राम कोरगुडा बालोद।
जप्त मशरूका- आरोपियो के कब्जे से चोरी गये धान। घटना मे प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 7884 व मोटरसायकल भी बरामद किया गया है।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व सामान बरामदगी में विषेष भूमिकाः-थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, स0उ0नि धरम भूआर्य, प्र0आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, आकाश दूबे, पूरन देवांगन ,गुलझारी साहू , मोहन कोकिला का विशेष योगदान रहा।
