
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 14.03.2026 को प्रार्थिया निवासी जीवन-ए कॉलोनी, राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि लगभग 03:00 बजे अज्ञात 03-04 व्यक्ति उसके मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उसे डराकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 331(4), 305, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी क्रम में लक्ष्मीनगर निवासी प्रार्थी की मोटर सायकल ड्रीम योगा चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया।तथा लक्ष्मीनगर बी कॉलोनी निवासी एक अन्य प्रार्थी की रिपोर्ट पर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के संबंध में अपराध क्रमांक 130/26 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना क्रममामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी एवं थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर राजनांदगांव शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान आरोपियों के दुर्ग की ओर जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए।
इसके पश्चात दुर्ग-भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के हैदराबाद में होने की पुष्टि हुई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम हैदराबाद रवाना की गई, जहां दो दिन तक सतत प्रयास के बाद संदेही आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने राजनांदगांव के जीवन आवास कॉलोनी में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं कारित की थीं।घटना के बाद आरोपी दुर्ग-भिलाई होते हुए ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे, जहां अगले दिन सरकंडा थाना एवं मोपका चौकी क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया और पुनः ट्रेन से हैदराबाद भाग गए।
बरामद संपत्तिआरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया —02 नग चांदी का दिया01 बड़ा एवं 01 छोटा चांदी का कटोरा06 नग चांदी की बिछिया05 नग चांदी की बिछिया07 जोड़ी चांदी के कान के टॉप्स04 नग चांदी के कान के टॉप्स02 नग चांदी का कड़ाचांदी एवं काले मोती का बाजूबंद01 नग चांदी का छोटा लड्डू01 जोड़ी सोने के टॉप्स02 जोड़ी सोने के लॉकेटकुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। घटना में शामिल चाकू को भी आरोपियों से जप्त किया गया हैघटना में शामिल अन्य 02 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से प्रयासरत है।
गिरफ्तार आरोपीगण – 1शशी कुमार पिता वासु कुमार, उम्र 23 वर्षनिवासी ग्राम सैलम तिलायम पट्टी, थाना सैलम, जिला सैलम (हैदराबाद)।
2 सेट्टी विजय पिता देवेंद्र कुमार, उम्र 45 वर्षनिवासी नामपल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र, थाना बंजारा हिल्स, हैदराबाद।
3 सेट्टी सूर्या पिता विजय कुमार, उम्र 31 वर्षनिवासी गोडूपल आयतनगर, थाना रिंगरोड उप्पल नगर, जिला हैदराबाद ।
