राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 24.02.2026 को पेड़री अस्पताल, राजनांदगांव से सूचना प्राप्त हुई कि आदित्य कुमार नामक युवक पर हसिया से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीउदय सिन्हा उर्फ राज, पिता जय कुमार सिन्हा, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेशन बांकल, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांवघटना के पश्चात ग्राम स्टेशन बांकल से ट्रेन के माध्यम से फरार हो गया था।तत्पश्चात थाना लालबाग, बागनदी, आरपीएफ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, लोकेशन ट्रैकिंग एवं सतत निगरानी के आधार पर समन्वित रणनीति अपनाई गई। सतर्क टीमवर्क और प्रभावी घेराबंदी के माध्यम से आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

जिला पुलिस का स्पष्ट संदेशराजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध त्वरित, कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.