
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि “लक्ष्य कलेक्शन” कपड़ा दुकान सहित समीप स्थित हरिओम किराना दुकान एवं राठौर मेडिकल स्टोर्स में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की गई।चोरी के दौरान कपड़ा दुकान से लगभग ₹21,000 मूल्य के जींस, टी-शर्ट, शर्ट एवं गल्ले में रखे ₹300 नगद, हरिओम किराना दुकान से ₹4,000 नगद तथा राठौर मेडिकल स्टोर्स से लगभग ₹9,000 मूल्य के सिक्के एवं फटे नोट चोरी कर लिए गए।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना एवं साइबर टीम को जांच हेतु लगाया गया।जांच के दौरान कोरर, किसनपुरी, पुरी एवं चारामा मार्ग के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की टावर लोकेशन का विश्लेषण किया गया। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिनके स्कूटी एवं बाइक से आने-जाने की पुष्टि हुई।संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, नगदी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, बाइक, मोबाइल फोन एवं लोहे की रॉड जब्त की गई।
पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी आदतन अपराधी हैं। इन्होंने 09.02.2026 को फरसगांव से एक स्कूटी चोरी कर नारायणपुर में मेडिकल स्टोर्स एवं जूता दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तत्पश्चात चारामा में किराये के मकान में रहकर 19-20 फरवरी की रात को कोरर में तीन दुकानों में चोरी की।आरोपियों ने चोरी करना अपना शौक पूरा करने तथा वाहन की किश्त चुकाने के उद्देश्य से अपराध करना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों को 25.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी: 1. पंकज दास मानिकपुरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दण्डवन, थाना फरसगांव, जिला नारायणपुर (पूर्व में कई प्रकरण दर्ज)2. ललित सोरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी उदितगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर (पूर्व में कई प्रकरण दर्ज)3. अनिल पोटाई, उम्र 19 वर्ष, निवासी साकडीबेडा, कॉलेज रोड, नारायणपुर (पूर्व प्रकरण दर्ज)
बरामदगी: एक बजाज पल्सर बाइक, एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन, कपड़े (जींस, पेंट, शर्ट), नगद ₹410◽ लोहे की रॉड, कांकेर पुलिस की अपील:अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
