
सरगुजा, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी सुजीत मंडल साकिन सकालो थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 16/11/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/11/25 को प्रार्थी के दुकान काली माई च्वाइस सेंटर में बरवल चम्पारण बिहार निवासी अनीश गिरी नामक युवक आकर स्वयं को सब्जी विक्रेता होना बताया, एवं उक्त युवक का खाता ठीक से ना चलने एवं सेठ द्वारा पैसे भेजनें की बात बताकर झांसे मे लेकर 01 लाख रूपये प्रार्थी के खाता में ट्रांसफर करवा दिया, तब प्रार्थी के द्वारा अनिष गिरी को 01 लाख रूपये दिया, जो बाद मे जानकारी प्राप्त हुआ कि अनिष गिरी अपराध का रूपये प्राप्त करने के लिये छल पूर्वक झूठ बोलकर दूसरे के खाता से अपराध से सम्बंधित रूपये ट्रांसफर कराकर झांसा देकर नगदी ले लिया है। प्रार्थी का खाता ब्लाक होने से उसे लगातार क्षति होना बताने पर मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 649/25 धारा 318(4) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी का कथन दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गयी, दौरान पत्ता तलाश मामले मे शामिल आरोपी सद्दाम अंसारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि सद्दाम अंसारी अपने साथी अनिश गिरी एवं अन्य के साथ मिलकर अपराध से संबंधित रूपये को अपने व अन्य के बैंक खाता में मंगाकर रूपये निकासी कर अनिष गिरी को दिया करता था एवं सीडीएम मशीन से ट्रांसफर किया करता था। जिसका उन्हे कमिशन मिलता था।
प्रकरण मे धारा 61(2), 317(4) बी. एन. एस. जोड़कर प्रकरण के आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था। मामले मे पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे शामिल आरोपी अनीस गिरी, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं दुकान पर आने वाला व्यक्ति जो स्वयं को अनिष गिरी होना बताकर आधार दिखाया दिखाया था उक्त आरोपी का पत्ता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अनूप कुमार चौबे आत्मज नागेंद्र नाथ चौबे उम्र 30 वर्ष साकिन केतात रेहला जिला पलामू झारखण्ड हाल मुकाम बौरीपारा केनाबांध अंबिकापुर का होना बताया,
आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है, प्रकरण के आरोपी अनुप कुमार चौबे का पूर्व अपराधिक इतिहास है गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा आपराधिक सिंडीकेट बनाकर छल से प्राप्त रकम को खाता से नगद आहरण कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर कमिशन में रूपये प्राप्त किया करते है। प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, घनश्याम देवांगन, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, सुल्तान अहमद, सैनिक रोशन गुप्ता सक्रिय रहे।
