रायगढ़, द मीडिया पॉइंट। जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।इस दुर्घटना में स्कूटी सवार उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति टीकाराम राठिया और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतका उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं और सुबह अपने पति व बच्चे के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.