
बालोद, द मीडिया पॉइंट। जिले के गंजडीह गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह काफी समय पुराना हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल संजारी चौकी क्षेत्र पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
