
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति क्लब चौक के पास कागज पर अंकों के आधार पर व मोबाईल मे भी रूपयों का दांव लिखकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपी योगेश साहु के कब्जे से एक नग मोबाइल, दो नग सट्टा पट्टी, एक नग डॉट पेन एवं नगदी रकम 920 रुपये जप्त किया गया।आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 एवं 7 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 169/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम : योगेश साहु, पिता – आनंद साहु, उम्र 27 वर्ष, निवासी – बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
