Oplus_131072

नई दिल्ली, द मीडिया पॉइंट। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 9 नामों पर मुहर लगाई है, जिनमें बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया गया है।नितिन नवीन वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी को बिहार में पार्टी की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।राज्यसभा की कुल 37 सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी अन्य उम्मीदवारों की भी घोषणा कर सकती है।

किन-किन राज्यों से कौन उम्मीदवार?

बीजेपी ने जारी की पहली सूची..

बिहार – नितिन नवीन, शिवेश कुमारअसम – तेराश गोवाला, जोगेन मोहनछत्तीसगढ़ – लक्ष्मी वर्माहरियाणा – संजय भाटियाओडिशा – मनमोहन सामल, सुजीत कुमारपश्चिम बंगाल – राहुल सिन्हाबीजेपी की इस पहली सूची के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। अब नजर पार्टी की अगली सूची पर टिकी है, जिसमें बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.