
राजनादगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी प्रीत दास साहु पिता स्व. डोमार सिंह साहु उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम चमाररायटोला, थाना लालबाग जिला राजनांदगांव द्वारा थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.03.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे वह ग्राम रामपुर में अपनी बहन के शादी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था तथा अपनी मोटर सायकल सीडी डाउन क्रमांक CG 08 F 8817 को अश्वनी साहु के घर के सामने खड़ी कर कार्यक्रम में चला गया था। रात्रि लगभग 11:00 बजे वापस आने पर देखा कि उसकी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 303 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी हुए मोटर सायकल की बरामदगी तथा अज्ञात आरोपी का त्वरित पतासाजी करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के प्राप्त निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा त्वरित पतासाजी करते हुए विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा फरहद क्षेत्र में घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को मोटर सायकल क्रमांक CG 08 F 8817 के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम देवेन्द्र छेदैया पिता मोतीलाल छेदैया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मोखली थाना लालबाग जिला राजनांदगांव बताया।उक्त व्यक्ति से वाहन के वैध दस्तावेज की मांग करने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका तथा लिखित में उक्त मोटर सायकल को चोरी का होना स्वीकार किया।
वाहन के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर यह थाना लालबाग के अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 303 बीएनएस में चोरी गई मोटर सायकल होना पाया गया।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल को विधिवत जप्त कर आरोपी को दिनांक 12.03.2026 को समय 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। आरोपी को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध क्रमांक 143/2024 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 01/2019 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379, 201 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।राजनांदगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी जैसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
