
कांकेर, द मीडिया पॉइंट। दिनांक 11.03.2026 को थाना गोण्डाहूर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगल में जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुरूशबोडी में दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से जंगली भालू की खाल बरामद की गई।पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने ग्राम ढोरकट्टा एवं हलांजूर के बीच जंगल में भालू का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाया और खाल को सुखाकर बिक्री हेतु रखा था।
बरामद सामग्री• जंगली भालू की खाल (लगभग ₹1,00,000)• मोटरसाइकिल CG-19/BQ-3181• 05 जाल, 01 छुरी एवं 01 कुल्हाड़ी।
