कोरबा, द मीडिया पॉइंट। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ की घटना से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र की कोरबी चौकी इलाके की बताई जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान नरेंद्र नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।
बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते नाबालिग ने छिदिया नर्सरी क्षेत्र में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

By Kunaal Singh Thakur

KUNAL SINGH THAKUR HEAD (प्रधान संपादक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! You are not allowed to copy this page, Try anywhere else.