
राजनांदगांव, द मीडिया पॉइंट। प्रार्थी मगन दास मानिकपुरी पिता स्व. हीरादास मानिकपुरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13-03-2026 को भोज मानिकपुरी एवं ललित मानिकपुरी दोनों पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर कुएं के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय वहां अजय मंडावी, अनिल थापा, दिनेश एवं गज्जू चारों आकर शराब पीने लगे। शराब पीने से मना करने पर चारों आरोपियों ने एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।
हमले में ललित मानिकपुरी को दाहिने पीठ एवं बाएं कंधे के पीछे दो स्थान पर गंभीर चोट आई तथा भोज मानिकपुरी को दाहिने पेट में गंभीर चोट आई। आरोपियों द्वारा चाकू से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की गई।
तलाश के दौरान आरोपी01. अजय मंडावी तथा02. अनिल थापा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपियों का नाम –1 अजय मंडावी पिता सुखचरण मंडावी उम्र 27 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा वार्ड नंबर 15 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)। 2 अनिल थापा पिता स्व. धनबहादुर थापा उम्र 28 वर्ष, निवासी रजा नगर जेल रोड थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
